Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:20 am

Sunday, August 23, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर-साबरमती- जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित कामली, सिद्धपुर व धारेवाडा स्टेशनों के मध्य दोहीरकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 20.07.24 से 28.07.24 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.07.24 से 29.07.24 तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor