Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक रचनाएं

डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में हुआ आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की ओर से डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन नेहरू पार्क में आयोजित काव्य गोष्ठी में 16 कवयित्रियों ने काव्या धारा प्रवाहित की। इन कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई और वाहवाही लूटी। मंच की अध्यक्ष शुभलक्ष्मी अमित पुरोहित ने बताया कि इसमें नीलम व्यास सहित अन्य कवयित्रियों ने काव्य सलिला प्रवाहित की और अपनी बेहतरीन रचनाओं से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्लास्टिक का बैग उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। काव्य गोष्ठी में नई कवयित्रियों काे भी काव्य पाठ का मौका दिया गया। काव्य गोष्ठी सफल रही और युवा कवयित्रियों ने सम सामयिक विषयों पर रचनाओं से रंग जमा दिया। नरेश नाज ने भी सहयोग दिया।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]