Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 5:05 pm

Friday, July 10, 2026, 5:05 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रवेशोत्सव व पर्यावरण जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली रैली

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता व प्रवेशोत्सव को लेकर विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के साथ रैली निकाली।
कस्बे के राउमावि से रवाना होकर सदर बाजार, रुप रजत मार्ग, बस स्टैंड से सैण्ट्रल बैंक तथा गौशाला के पास से होते हुए हाथों तख्तियां तथा नारों के साथ प्रमुख मार्गो से सैंकड़ों विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रवेशोत्सव को लेकर विभिन्न प्रकार के स्लोगन बोलते हुए रैली निकाली। वहीं विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण के महाभियान को सफल बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता, नशे की प्रवृत्ति से युवा पीढ़ी को दूर रखना, जल संरक्षण सहित मानव जाति के कल्याण के उद्देश्यों को आम जनता में पहुंचाने के साथ आमजन को जागरूक करने को लेकर रैली निकल गई। पीईईओ कोमल बड़ौदा, उप प्राचार्य ओमप्रकाश पूनिया, रामकरण डांगा, शारीरिक शिक्षिका सुमन कुमावत, भरतसिंह मेहरु, सुरेंद्रसिंह मेड़तिया, अब्दुल शकुर कुरैशी, खुशवंत भार्गव, चंद्रभान मेहरिया, नेमाराम प्रजापत, रामनिवास वैष्णव सहित कई शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor