Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:46 am

Wednesday, August 26, 2026, 3:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरुजनों का सम्मान करते हुए गुरु पूर्णिमा मनाई

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई स्थानों पर गुरुजनों का सम्मान करते हुए गुरु पूर्णिमा मनाते हुए गुरु को दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दधिमती मंदिर स्थित में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया। इस दौरान गुरु की पूजा अर्चना करते हुए दक्षिणा दी गई। निकटवर्ती सोवनिया गांव में भी रामेश्वर महादेव धूणे पर गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया तथा मादलिया रामस्नेही रामद्वारा में महंत रामस्वरूप महाराज व युवा संत कल्याण रामस्नेही की पूजा अर्चना करते हुए गुरु भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। खाखीजी का धुणा मादलिया के महंत घनश्याम महाराज की भी गुरु भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया तथा इस दौरान प्रसादी का भी आयोजन किया गया। सोवनिया में चांदसिंह नरुका, भवानीसिंह नरुका, करणसिंह, सहित कई गुरुभक्त उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]