Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:31 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अध्यात्म के द्वारा सदगुरु की कृपा से मानव जीवन को संवारे : महात्मा गोराबाई

गुरु पूजा पर्व धूमधाम से मनाया

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

मानव उत्थान सेवा समिति के जेठवाई रोड स्थित हंस धाम आश्रम में गुरु पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सद्गुरुदेव सतपाल महाराज की परम शिष्या महात्मा गौराबाई ने कहा कि समय पर सच्चे सद्गुरु की पहचान कर अध्यात्म के सहारे मानव जीवन का कल्याण संभव है। समय के सद्गुरु ही मानव जीवन सही राह दिखा कर भवसागर से पार करवाते हैं। सभी धर्म ग्रंथों में गुरु की महिमा को दर्शाया गया है। गुरु की भक्ति में वह शक्ति है कि वह अपने शिष्य को मोहमाया के बंधन से मुक्त रखते हैं।
इस अवसर पर महात्मा चंद्रज्योती बाई ने कहा कि परमपिता परमेश्वर के निज स्वरूप को अपने अंदर में साकार करना सद्गुरु की कृपा से ही संभव हैं। प्रभु के नाम सुमिरन के महत्व को जीवन में उतार कर जीवन श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। मानव उत्थान सेवा समिति के सगतसिंह भाटी व उत्तमचन्द सोनी ने भी अपने विचार वक्त किए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने गुरु पूजा पर्व पर भजनों के द्वारा भक्ति भाव का समा बांधा। सभी भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मानव उत्थान सेवा समिति के सचिव गंगाराम सोनी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को हंसधाम आश्रम में सुबह 10 से 12 बजे सत्संग कार्यक्रम होता है, जिसमें भाग लेकर अपने मूल्यवान जीवन को श्रेष्ठ बनाएं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor