राखी पुरोहित. जोधपुर
स्वामी टेऊंराम महाराज के अनुयाई संत चेतन प्रकाश महाराज का बरसी उत्सव चोहाबो 19 सेक्टर स्थित संत के मंदिर में मनाया गया । सुबह 11 बजे संतों की मूर्ति पर अभिषेक किया गया व प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब का वाचन रेणु खेमानी, पलक भेरवानी सहित कई गुरु भक्तों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । पंडित महेन्द्र व्यास महाराज द्वारा बरसी शान्ति महोत्सव यज्ञ कर आहुतियां दी गई। विजय भेरवानी ने बताया कि, महाआरती, अरदास , पलहु (प्रार्थना) के बाद ब्रह्मभोज कर महाआरती की गई।
