Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:31 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कारगिल विजय की रजत जयंती : जयपुर सैन्य स्टेशन में पौधरोपण अभियान चलाया

शिव वर्मा. जयपुर

सप्त शक्ति कमान द्वारा कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के उपलक्ष्य के पर जयपुर सैन्य स्टेशन में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सभी रैंकों, परिवारों और बच्चों के साथ कमान के विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर इसी तरह के बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत करते हुए पौधे लगाए। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण और पोषण के लिए हजारों पेड़ लगाना है। सप्त शक्ति कमान देश की पहल “एक पेड़ मां के नाम” में शामिल होकर प्रकृति के हरित आवरण में योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्प है।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल कारगिल युद्ध में सैनिकों के बलिदान, बहादुरी और जीत के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor