Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:10 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:10 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिव ब्यावले में गूंजी भोलेनाथ की महिमा

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्रावण मास के चलते महामंदिर तीसरी पोल के बाहर स्थित ओम सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ओम सर्वेश्वर महादेव मंदिर एवं गोरक्षा मंडल महामंदिर के संयुक्त तत्वावधान में शिव ब्यावले का आयोजन हुआ।

आयोजन समिति के सदस्य तेजराज मंत्री ने बताया कि बाबा बर्फानी ब्यावला मंडल समिति के अध्यक्ष पुखराज सोनी, सदस्य सुरेश सोनी, दीपक, गजेश, अजय, प्रकाश, धीरज, मनीष, विकास, निर्मल सोनी, नीरज अग्रवाल, वैभव, शुभम अरोड़ा, नरेश, मनीष व श्रवण ने सामुहिक रूप से शिव ब्यावला वाचन कर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।

मंदिर पुजारी जगदीश शर्मा एवं मन्दिर समिति सचिव दिलीप परिहार व कानसिह चौहान ने बताया कि समिति की ओर से मन्दिर को आकर्षक फूलमण्डली व विशेष रोशनी से सजाया गया। गौरक्षा मण्डल के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिव मन्दिर में शिव जाप व मन्त्र उच्चारण के साथ दुध, दही, गन्ने का रस, घी, शहद व अन्त्र से अभिषेक किया, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor