Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:44 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:44 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

फलोदी जिले का टॉप-10 में वांछित 5 हजार का इनामी आरोपी नाथू भादू डीएसटी के हत्थे चढ़ा

थाना बाप के 315 किलो डोडा पोस्त सप्लाई के प्रकरण में था वांछित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

फलोदी जिले का टॉप-10 में वांछित 5 हजार का इनामी आरोपी नाथू भादू डीएसटी के हत्थे चढ़ गया है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना बाप पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार वांछित फलोदी जिले का टॉप-10 और  5000 रूपये का इनामी आरोपी नाथूराम भादू निवासी ढढू थाना फलोदी दिनांक 23 जुलाई को जिला स्पेशल टीम फलोदी के हत्थे चढ गया।

दिनांक 26 फरवरी 2024 को थाना बाप क्षेत्र में जिला विशेष टीम फलोदी की सूचना पर पुलिस थाना बाप द्वारा सरहद कानासर में एक पिकअप गाड़ी में परिवहन किये जा रहे कुल 315 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी रमेश निवासी कानासर थाना बाप को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी रमेश के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बाप पर प्रकरण संख्या 32/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी चाखू द्वारा किया जा रहा था। प्रकरण में अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर नाथूराम पुत्र अन्नाराम जाति भादू विश्नोई निवासी ढढू पुलिस थाना फलोदी काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी नाथूराम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा 5000 का इनाम जारी किया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि वांछित आरोपियों की दस्तयाबी हेतु समस्त थानाधिकारियों तथा जिला स्पेशल टीम फलोदी को निर्देश दिये गये थे। सहीराम कानि. जिला स्पेशल टीम फलोदी को सूचना मिली कि थाना बाप के प्रकरण में वांछित आरोपी नाथूराम भादू पुत्र अन्नाराम जाति विश्नोई निवासी ढढू थाना फलोदी अभी सांवरीज गांव में आया हुआ है। सूचना पर विक्रमसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के निकट सुपरविजन तथा आयुष वशिष्ठ सीओ लोहावट के निर्देशन में प्रदीप हैड कानि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम फलोदी मय टीम द्वारा गांव सांवरीज में दबिश देकर आरोपी नाथूराम भादू को दस्तयाब किया गया। आरोपी को अनुसंधान अधिकारी थानधिकारी चाखू मय जाब्ता को सुपुर्द किया गया है। आरोपी नाथूराम भादू से अवैध डोडा पोस्त सप्लाई करने के बारे में पूछताछ व अनुसंधान हनुवंतसिंह उ.नि. थानाधिकारी चाखू द्वारा की जा रही है।

आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड-

आरोपी नाथूराम भादू अव्वल दर्जे का बदमाश है। नाथूराम भादू के विरूद्व मारपीट, हत्या का प्रयास, राजकार्य बाधा, आर्म्स एक्ट, डकैती, आबकारी अधिनियम, आगजनी तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना फलोदी व बाप में कुल 6 प्रकरण दर्ज है।उपरोक्त कार्यवाही में प्रदीप हैड कानि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम फलोदी, कानि. सहीराम, हितेश(विशेष भूमिका), भगवानाराम, गिरराजसिंह, चौखाराम, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र उज्वल जिला विशेष टीम फलोदी शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor