Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 8:33 pm

Sunday, April 19, 2026, 8:33 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

चोरी की स्कार्पियों गाड़ी से 395 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

डीके पुरोहित. जोधपुर

चोरी की स्कार्पियों गाड़ी से 395 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना खेड़ापा हलका क्षेत्र के सरहद बावड़ी में आज जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण की आसूचना पर पुलिस थाना खेड़ापा व जिला विशेष टीम ने संयुक्त नाकाबंन्दी कर चोरी की स्कार्पियों गाड़ी से 395 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त करने में सफलता प्राप्त की।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिस पर भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व जयदेव सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) जोधपुर ग्रामीण के सुपरविजन व नगेन्द्र टोगस वृताधिकारी भोपालगढ़ के निर्देशन में जिला विशेष टीम प्रभारी करणीदान उ.नि. व थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम उ.नि. के साथ संयुक्त रूप से कस्बा बावड़ी में बावड़ी-अणवाणा सड़क पर सुबह जल्दी नाकाबन्दी शुरू की दौराने नाकाबन्दी एक सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसकों पुलिस जाब्ता ने रूकने का इशारा किया तो स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा तो जिला विशेष टीम के मोहनराम कमाण्डो ने तत्परता दिखाते हुए टायर ब्रस्ट करने के अत्याधुनिक उपकरण से स्कार्पियो गाड़ी का आगे वाला टायर ब्रस्ट कर दिया तो स्कार्पियों चालक ने फिल्मी स्टाईल से गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा जिस पर जिला विशेष टीम व पुलिस थाना खेड़ापा ने उक्त स्कार्पियों गाड़ी का पिछा शुरू किया तो स्कार्पियों चालक ने गाड़ी को कच्चे रास्ते में उतार दी, स्कार्पियो गाड़ी का आगे का टायर ब्रस्ट होने से गाड़ी आगे जाकर कच्चे रास्ते में फंस गई तो स्कार्पियो चालक व उसका एक साथी गाड़ी को छोड़कर भाग गये। स्कार्पियों गाड़ी की तलाशी ली गई तो 23 कट्टों में 395 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले, 2 फर्जी नम्बर प्लेट मिली व स्कार्पियो गाड़ी के नम्बर घीसकर मिटाये हुए पाये जिससे स्कार्पियो गाड़ी चोरी की होना प्रतीत होता है। अवैध डोडा-पोस्त व स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा उक्त कार्यवाही के लिए जिला विशेष टीम प्रभारी श्री करणीदान, श्रवणकुमार, भवानी चौधरी, मोहनराम, मदनलाल, पप्पूराम व थानाधिकारी पुलिस थाना खेड़ापा लाखाराम उनिपु, बुद्धाराम, नेमाराम, लिखमाराम, ओमप्रकाश, धमेन्द्र, नेनाराम व कन्हैयालाल को जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor