डीके पुरोहित. जोधपुर
जिले के वान्छित अपराधियों पर इनाम की घोषणा की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण में वांन्छित अभियुक्तों के विरूद्ध इनाम की घोषणा कर सूची जारी करते हुये कहा है कि ये सभी अपराधी अपराधिक गतिविधियों के विभिन्न प्रकरणों में वान्छित अपराधी है, जिनका दस्तयाबी होना अति आवश्यक है, इनकी दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग इनाम भी घोषित किया जाता है।
अतः उक्त अपराधियों के सम्बन्ध में जो काई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को वान्छित अपराधी के नाम के सामने अंकित नकद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जावेगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इन अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया यथा वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है। पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण कर निर्णय अंतिम होगा।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में वान्छित अपराधियों के बारें में विभिन्न पुलिस टीमों यथा जिला विशेष टीम, क्यू.आर.टी. आदि का गठन किया गया है जो विभिन्न माध्यमों से अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ये निर्देश दिये गये है कि कोई भी व्यक्ति इन वान्छित ईनामी अपराधियों की सहायता करेगा या उनकी मुखबीरी करेगा अथवा पुलिस प्रशासन की गोपनीय मुवमेंट की सूचना देगा उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। इनके फरारी के ठिकानों और शरण देने वालों की सूची तैयार की जाकर कार्यवाही के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।
जिले के नये चयनित इनामी वांछित अपराधियों की सूचीः
धर्मेन्द्रसिंह सिंगोनिया पुत्र श्री बलवीरसिंह सिंगोदिया निवासी 47 ए सुरज नगर ओम सुपर मार्केट नन्दनवन जोधपुर 20000 रुपए इनाम। कविता सिंगोदिया पत्नी धमैन्द्रसिंह सिंगोनिया निवासी 47 ए सुरज नगर ओम सुपर मार्केट नन्दनवन जोधपुर 20000 रुपए इनाम। हडमानराम पुत्र नारायणराम विश्नोई निवासी दशान्तरी पुलिस थाना गुडा मालानी जिला बाडमेर 15000 रुपए इनाम।मुन्नाराम पुत्र केशाराम जाट निवासी कोरिया पुलिस थाना बायतु जिला बाडमेर 15000 रुपए इनाम। धर्मेन्द्र उर्फ धर्मवीर पुत्र भंवरलाल जाट उम्र 27 साल निवासी बेराया की कोठी जसराणा पुलिस थाना कुचामन सिटी जिला नागौर 10000 रुपए इनाम। महेश उर्फ बबलू पुत्र हीरालाल धाकड निवासी रायता पुलिस थाना बैगु जिला चित्तौडगढ 10000 रुपए इनाम। लक्ष्मणसिंह पुत्र वेनीराम मीणा निवासी सुरतपुरा पुलिस थाना भिण्डर जिला उदयपुर 10000 रुपए इनाम। पूरण पुत्र गौरी शंकर मीणा निवासी केली पुलिस थाना कोतवाली निम्बहेडा जिला चितौडगढ 10000 रुपए इनाम। शेशकरण पुत्र शिवकरण जाट निवासी खरनाल पुलिस थाना सदर नागौर 10000 रुपए इनाम। रामनारायण पुत्र खम्बुराम विश्नोई निवासी विश्नोईयो की ढाणी पांचला सिद्वा खिंवसर जिला नागौर 10000 रुपए इनाम। राजकुमार सारण उर्फ राजुराम पुत्र जगदीश निवासी कलवानी पुलिस थाना राउतसर जिला हनुमानगढ 10000 रुपए इनाम। राजूलाल पुत्र गोपीलाल गाडरी निवासी कुवालिया थाना साडास जिला चितौड़गढ 10000 रुपए इनाम। शैतानाराम पुत्र सुखराम विशनोई निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर 10000 रुपए इनाम। सुनील पुत्र गंगाराम निवासी खारिया खंगार पुलिस थाना बोरुन्दा 5000 रुपए इनाम। दिनेश पुत्र जसाराम जाट निवासी धनारी पुलिस थाना खेडापा 5000 रुपए इनाम। रामरतन पुत्र करणाराम विश्नेाई निवासी भवाद पुलिस थाना करवड 5000 रुपए इनाम। चौथाराम पुत्र लिखमाराम निवासी बुडियो की बासनी पुलिस थाना खेडापा 5000 रुपए इनाम। शोभराज पुत्र दीपाराम जाट निवासी पीपाड हाल रमजानजी का हथा हाल सारण नगर जोधपुर 5000 रुपए इनाम। चुनाराम पुत्र देवाराम जाट निवासी सोउ भाम्भुओ की ढाणी खेतासर थाना ओसियां जिला जोधपुर 5000 रुपए इनाम। ओमप्रकाश पुत्र केसाराम जाट निवासी भाकरों की ढाणी थोब पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर 5000 रुपए इनाम। मुनाराम पुत्र बाबुलाल विश्नोई निवासी हिंगोली पुलिस थाना भोपालगढ 5000 रुपए इनाम। रिडमलराम पुत्र शेराराम जाट निवासी धनारी कला पुलिस थाना खेडापा 2000 रुपए इनाम।
जिले के वांछित अपराधियों की महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा जारी इनामी सूचीः
बद्रीराम पुत्र गंगाराम जाट उम्र 43 वर्ष निवासी सुरपुरा खुर्द पुलिस थाना भोपालगढ जिला जोधपुर ग्रामीण 50000 रुपए इनाम। सुरजाराम पुत्र प्रतापराम जाट (ताण्डी) निवासी कुड़ पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण 50000 रुपए इनाम। हनुमान उर्फ लादेन पुत्र केसुराम विशनोई उम्र 30 साल निवासी रावतबेरा सिरमण्डी पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण 50000 रुपए इनाम। पवन गुरू पुत्र सुमेरचन्द ब्राहम्ण निवासी बालेसर पुलिस थाना बालेसर 40000 रुपए इनाम। विष्णु उर्फ विष्णुराम पुत्र बींजाराम विश्नोई निवासी ढाका की ढाणी, जंभनगर कापरड़ा पुलिस थाना कापरड़ा 40000 रुपए इनाम। तरबेज खां पुत्र शबीर खां निवासी 32 गवली मोहल्ला, गायकवाड पुलिस थाना किशनगंज इन्दौर 35000 रुपए इनाम। नारायण चौधरी पुत्र घासी जाट निवासी बराणा थाना आसींद जिला भीलवाडा 35000 रुपए इनाम।








