राखी पुरोहित. जोधपुर
श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने कहा कि बजट सबका साथ, सबका विकास पर आधारित है। बजट का स्वागत करते हैं। विनायकिया ने प्रतिक्रिया में कहा कि सबका साथ- सबका विकास की तर्ज पर यह बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ साथ सबके लिए लाभकारी सिद्ध होगा यह भारत को सशक्त बनाने में भरपूर कामयाब होगा।









