Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:25 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:25 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बकाया राजस्व वसूली को लेकर बैठक आयोजित

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

बोरुंदा डिस्कॉम में आयोजित एक बैठक में विभाग के कर्मचारियों को राजस्व वसुली करने के निर्देश दिए गए।
बोरुंदा डिस्कॉम के सहायक अभियंता राजेश देवड़ा ने बताया कि कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजस्व वसूली को लेकर डिस्कॉम की सभी कर्मचारियों की आवश्यक बैठक ली गई। बैठक में शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए। तथा बकाया राशि पर कटे कनेक्शन पर एमेनेस्टी स्कीम के बारे में उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए। जिसमें सभी केटेगरी के 31 मार्च 2023 से पूर्व कटे हुए कनेक्शन को उपभोक्ता 31 जुलाई 2024 तक एक मुश्त जमा करवा कर ब्याज व पेनल्टी में फायदा ले सकते है। तथा साथ में कृषि उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना के बारें में दी जानकारी में बताया कि 31 दिसंबर 2023 तक जारी सामान्य कृषि कनेक्शन वाले उपभोक्ता ₹60 प्रति हॉर्स पॉवर से रुपए जमा करवा कर भार नियमित करवा सकते है। तथा कर्मचारियों को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को प्राथमिकता के साथ समय पर निवारण करने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान मोहनलाल, जयसिंह राठौड़, अमरसिंह मीणा, कपिल देव, बसंत कुमार, श्याम नाथ, देवेंद्रपाल सिंह, देवाराम, बलदेवराम, रामदयाल डूडी, किरताराम, राजमल, लक्ष्मण राम, महावीर डिडेल, श्रवण डिडेल, इंसाफ खान, सुशील कुमार ठोलिया, हुकम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor