Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:57 am

Wednesday, August 26, 2026, 3:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जंगल यात्रा का द्वितीय चरण 28 को आरंभ

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

भूतेश्वर वन खण्ड भीखा प्याऊ के पास कुमटियों की गाल में जंगल यात्रा के प्रथम चरण की सफलता के बाद 28 जुलाई को भूतेश्वर वन खण्ड क्षेत्र में जंगल यात्रा का द्वितीय चरण आरंभ होगा। अजनेश्वर आश्रम के गादीपति शांतेश्वरजी महाराज के सान्निध्य में आरंभ होने वाली इस जंगल यात्रा के तहत 3000 पेड़ों का पौधारोपण कर एक नए जंगल को विकसित किया जायेगा।
समाजसेवी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि भूतेश्वर वन खण्ड भीखा प्याऊ के पास स्थित कुमटियों की गाल में मियांबंकी पद्वति से पूर्व में एक छोटा जंगल व आॅक्सीजन हब तैयार किया गया था। जिसकी सफलता के बाद इस क्षेत्र में एक और छोटे जंगल की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत तपोवन शांतेश्वराय तैयार किया जायेगा। इस तपोवन में 28 जुलाई से आरंभ होने वाली जंगल यात्रा के तहत 3000 पौधों का मियांबंकी पद्धति के साथ रोपण किया जायेगा।

शरद पुरोहित ने बताया कि इस जंगल यात्रा में राजनीतिक, गैर रातनीतिक, अधिकारियों के अलावा संत महात्माओं के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होनें बताया कि तपोवन शांतेश्वराय में औषधीय पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। अग्रवाल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कुमटियों की गाल में जंगल यात्रा आरंभ कर एक छोटा जंगल तैयार किया गया था। साथ ही बढते हुए वायु प्रदुषण को देखते हुए आॅक्सीजन हब भी तैयार किया गया था। जिसकी सफलता के बाद जंगल यात्रा का यह दूसरा चरण आरंभ किया जा रहा है।
पर्यावरण प्रेमी विवेक अग्रवाल ने बताया कि दिन ब दिन पहाड़ी क्षेत्रो में बढ़ते अतिक्रमण एवं प्रदूषण ने जंगलों का दम घोंट दिया है फिर भी शोधकर्ताओं के अनुसार अभी भी शहर के बीच में राष्ट्रीय पक्षियों, वन्यजीवों के साथ समृद्ध औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पतियां मौजूद है। इसी को ध्यान में रखते हुए तपोवन शांतेश्वराय में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया है। 28 जुलाई को जंगल यात्रा के तहत इस उपवन में विभिन्न प्रजाति के 3000 पेड़ों एक साथ पौधरोपण किया जायेगा।जिस में राहुल अग्रवाल ,लक्ष्मण ,हरीश डाबी, राम सा ,राजा बिरला,निर्मल ,अविनाश,सुनील गोयल,नितिन सिंहल का बहुत सहयोग है

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]