Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल बरामद

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार किया गया है साा ही चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना लोहावट द्वारा कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 9.07.2024 को प्रार्थी पेम्पसिंह राजपूत निवासी फतेहसागर ने थाना लोहावट पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 08.07.2027 को दिन में वह पीलवा स्थित गौशाला में गायों को रोटी देने के लिए मोटरसाइकिल बाहर छोड़कर गया। गायों को रोटी देकर वापस आया तो मेरी मोटरसाईकिल कोई चोर चुराकर ले गया। वगैरा पर थाना लोहावट में चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि जिला फलोदी के समस्त थाना अधिकारियों को सम्पति सम्बंधी अपराधों का शीघ्र खुलाशा कर वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के विशेष निर्देेश जारी किये गये थे, जिसकी पालना में विक्रमसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व शंकरलाल छाबा उप पुलिस अधीक्षक वृत लोहावट के निर्देशन में षिवराज सिंह भाटी थानाधिकारी लोहावट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने आसूचना तंत्र एवं तकनीकी डाटाबेस विकसित कर तलाश करते हुए आरोपी प्रकाश पुत्र मोहनराम जाति बिष्नोई निवासी फतेहसागर पुलिस थाना लोहावटको गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गई तो उक्त वारदात के अलावा अन्य चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी से चोरी की हुई मोटरसाईकिल बरामद कर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम षिवराज सिंह भाटी, नि.पु. हैड कानि0 गोविन्दाराम, कानि. सदामाराम, सोहनराम की टीम को हौसला अफजाई हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor