Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 5:00 pm

Friday, July 10, 2026, 5:00 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एनआईएफटी के डॉ. मनीष को सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान

गजेंद्रसिंह राजपुरोहित. जोधपुर (ग्रामीण)

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जोधपुर के तत्वावधान में महर्षि वेदव्यास जयंती के मौके पर सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थान एनआईएफटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष शर्मा को सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वामी शिवस्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि साहित्य के माध्यम से नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना चाहिए। संस्कृति से कोई भी समाज समृद्ध और सशक्त बन सकता है, इसलिए भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व को अपनाना चाहिए। इस मौके पर एनआईएफटी के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने डॉ. मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मंगलाराम विश्नोई रहें और अध्यक्षता लालाराम प्रजापत ने की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor