Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:25 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:25 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

5 से 7 दिसंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के पोस्टर का हुआ विमोचन

शिव वर्मा. जोधपुर

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर रस शास्त्र और द्रव्यगुण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 5 से 7 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार औषध मानकम ( स्टैंड्राइजेशन ऑफ़ आयुर्वैदिक ड्रग) के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति एवं ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद नई दिल्ली के रिसर्च एडवाइजर डॉ अनिल कुमार तथा कुलसचिव प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ला के करकमलो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर प्रजापति ने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड महामारी के समय से आयुर्वेदीय औषधियों के वैश्विक स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक उपयोग के चलते औषध के मानकीकरण की आवश्यकता हैं।विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ला ने बताया कि दिसंबर में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक आयुर्वेद वक्ता आयुर्वेद औषधियों के मानकीकरण के बारे में अपना मत रखेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा,प्रोफेसर चंदन सिंह, प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्रा,परीक्षा नियंत्रक डॉ राजाराम अग्रवाल,प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा, प्रोफेसर हरीश कुमार सिंघल,एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनीषा गोयल , डॉ रश्मि शर्मा,,डॉ विजयपाल त्यागी, डॉ राजेंद्र पूर्वीया,डॉ संगीता इंदौरिया , डॉ रवि प्रताप सिंह, डॉक्टर निकिता पवार, तथा स्नातकोत्तर रसशास्त्र एवं द्रव्यगुण विभाग के समस्त पी जी अध्येता उपस्थित रहे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor