Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महेश सोलंकी और संजिदा खानम शाहीन को मिला नेपाल भारत भारत मैत्री काव्य सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर

नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के संदर्भ पर आयोजित नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका तथा कजाकिस्तान से 183 रचनाकारों ने अपनी काव्य रचना के माध्यम से सहभागिता जताई । तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट लेखकों की घोषणा की गई है। जिसमें 87 रचनाकारों का चयन किया गया है। जोधपुर से महेश सोलंकी, सुशीला भण्डारी, संजिदा खानम शाहीन और सुखेन्द कुमार माथुर की रचनाओं को चुना गया। उत्कृष्टता के आधार पर इन्हें “नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान” से नवाजा गया।

नेपाल भारत मैत्री विकास, भाषा साहित्य कला और संस्कृति क्षेत्र के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करने तथा नेपाल भारत साहित्यिक तथा धार्मिक पर्यटन विकास के उद्वेश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।26 जुलाई 2024 को प्रतियोगिता के परिणाम कि घोषणा की गई जिसमें चयनित सभी उत्कृष्ट रचनाकारों को संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने ” नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान ” प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – नेपाल भारत का मैत्री सम्बंध युगों से रहा है। इस मैत्री सम्बंध को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य और धर्म है। नेपाल भारत बीच का सम्बंध का एक बड़ा प्रमाण भगवान राम और माता जानकी का सम्बंध भी है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भी सम्बंध में और अधिक मिठास लाना तथा साहित्यिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा है। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विश्व की ख्याति प्राप्त संस्था बन चुकी है जो निष्पक्ष तरीके से देश विदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती आई है। संस्था की सचिव तथा चयन समिति सदस्य चरना कौर कहती हैं सबसे अधिक भारत वर्ष की महिला रचनाकारों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है जो गर्व की बात है। संस्था की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री का प्रकाशन वर्ष 2025 में संपन्न किया जायेगा जिसमें विश्व भर से चयनित एक हजार अग्रज तथा नवोदित कवि लेखक और साहित्यकारों का विस्तृत परिचय निःशुल्क प्रकाशन किया जायेगा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor