Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सैन समाज का सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन

शिव वर्मा. जोधपुर

सैन समाज जोधपुर द्वारा सघन वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण समारोह 25 जुलाई से प्रारंभ होकर 1 अगस्त 2024 को समापन समारोह के रूप में श्रीमान सैनाचार्य जी अचलानंदगिरिजी महाराज व झोंपड़ीवाले बालाजी के उपासक श्री शंकरलालजी पंवार महाराज के सान्निध्य व आर्शीवाद के साथ श्री समस्त मारू सैन समाज समिति गांगाणी पट्टी सुरपुरा रोड़ पर सम्पन्न हुआ।
एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शंकरलाल गहलोत कुडी हाल बी.जे.एस. व बी.एस.एन.एल. सेवा से निवृत श्री जगदीशजी भाटी घडाव के सफल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संचालक शंकरलाल गहलोत के अनुसार इस कार्यक्रम में 151 पौधों का रोपण कर उसे संरक्षण देकर जीवित रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग देकर वृक्षारोपण किया जैसे सैन युवा संगठन जोधपुर, सैन विकास संस्थान रातानाड़ा, सामुहिक विवाह समिति जोधपुर, क्षौरकार संस्था बनाड़, लालसागर, बीजे.एस., जोधपुर, प्राईम प्रोपर्टी प्रहलाद खींची, दवा इण्डिया अशोक भाटी, एसपीएल क्रिकेट संगठन, सैन समाज मेडिकल ग्रुप, सैन मातृ शक्ति संगठन, सैन हेल्पिंग हैण्ड सोसायटी, सैन समाज सिटी पुलिस, सैन मन्दिर मदेरणा कॉलोनी इत्यादि।
समारोह में मंच संचालन मुकनारामजी मालूगां व पर्वत कुमार जी लवेरा द्वारा किया गया। मुख्य समारोह में 300 से अधिक सैन बंधुओं व बहनों ने शिरकत कर शोभा बढ़ाई।
सैन राणारामजी अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण व धन्यवाद सचिव गणपतजी नान्दड़ा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहयोग देने वाले महानुभवों का स्वागत व सम्मान महाराज श्री के कर कमलों से किया जाकर सभी को गमले सहित एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor