शिव वर्मा. जोधपुर
काव्य कलरव संस्थान के तत्वाधान में काव्य कलरव पुस्तक का विमोचन, स्नेह मिलन व विराट कवि सम्मेलन रविवार 4 अगस्त को राम सिंह स्मृति भवन, सुमेर स्कूल के पीछे ,महामंदिर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे व अध्यक्षता पूर्व विधायक व अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा के अध्यक्ष सीडी देवल एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचेतक विधानसभा जोगेश्वर गर्ग , पूर्व सांसद भुज पुष्प दान, पूर्व कुलपति प्रो हाकम दान चारण, पूर्व डीन सौराष्ट्र विश्वविद्यालय प्रो अंबादान रोहड़िया , इतिहासकार प्रोफेसर जहूर खाँ मेहर व प्रो सोहन दान चारण होंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
प्रातः 10 से 12 बजे तक समूह सदस्य परिचय, दोपहर 3:00 से 6:00 तक काव्य कलरव पुस्तक विमोचन समारोह व सांय 7 से रात्रि 10 बजे तक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा ।



