शिव वर्मा. जोधपुर
विद्या भारती स्कूल में 300 फलदार पौधे बच्चों को वितरित किए गए। विद्या भारती हनुमंत आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर विद्यालय में पौधरोपण अभियान एक पौधा मां भारती के नाम के तहत पर्यावरण के प्रति जागृत करते हुए 300 फलदार पौधे श्रीजी गार्डन के प्रमोद धाणदिया ने सभी विद्यार्थियों को वितरित किए। प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि यह 300 फलदार पौधे प्रदेश सरकार पर्यावरण बांड एंबेसडर डॉक्टर निर्मल गहलोत की प्रेरणा से बच्चों को वितरित किया जा रहे हैं। प्रधानाचार्य बाबूलाल गहलोत ने सभी विद्यार्थियों को पौधे की देखभाल व सुरक्षित करने के लिए विस्तार से समझाया गया। पर्यावरण प्रेमी श्रीजी गार्डन के प्रमोद धाणदिया ने बताया की यह पौधारोपण करने की मुहिम चलाने का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान कुसुम लता अग्निहोत्री, गोपाल सिंह राजपुरोहित, संजय माथुर ,श्रीपाल सिंह राजपुरोहित एवं सभी आचार्य गण उपस्थित रहे।




