Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पर्यावरण सरंक्षण के तहत रेलवे डीजल शेड में 100 पौधे लगाए

भरत जोशी. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के डीजल शेड भगत की कोठी में रेल प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 10 बजे से डीजल शेड परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल राजकुमार शर्मा ने सर्वप्रथम प्रशासनिक खण्ड के सामने पौधरोपण किया ।
उसके बाद डीजल शेड में कार्य करने वाले विभिन्न स्टाफ द्वारा लेब के सामने ,केंटीन क्षेत्र में, फ्यूल पॉइंट,व्हील लेथ आदि क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए । पौधरोपण कार्यक्रम में डीजल शेड भगत की कोठी के कर्मचारियों सहित मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor