Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संत मनीषलाल साईं का जन्मदिन मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर

संत मनीषलाल साईं का जन्मदिन मनाया गया। ईष्टदेव भगवान झूलेलाल के 26वे वंशज संत मनीषलाल साईं का जन्मदिवस झूलेलाल महल में धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर साईं की दीर्घायु होने की कामना उनके अनुयाइयों द्वारा भजनों की प्रस्तुति देकर की गई।  मिठाई, मीठे चावल, छोले व नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। मावे का केक भी अर्पित किया गया। भजनों पर सभी भक्त झूमने लगे ।

सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह 5 अगस्त को

सिंधी समाज का 17वां सामूहिक यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार समारोह का आयोजन पांच अगस्त को चोहाबोर्ड सेक्टर 16 स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में सुबह 10 बजे किया जाएगा। झूलेलाल युवा मंडल और महिला मंडल की ओर से चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर भगवान झूलेलाल का चंद्र दर्शन भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित दिनेश शर्मा, कमलेश शर्मा, अशोक छुगानी, राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, पूनम मोतियानी, राजू मंगानी, अशोक पारवानी, प्रभु ठारवानी, संजय रामनानी, अशोक मूलचंदानी, पंकज रामनानी, अशोक खानचंदानी, प्रदीप कोटवानी, चेतन गागानी, जेठानंद लालवानी सहित कई सेवादारो के नेतृत्व में 51 बटुकों को जनेऊ धारण कराए जाएगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor