Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:30 am

Thursday, July 9, 2026, 7:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बिजोलाई बालाजी मंदिर से निकाली कांवड यात्रा

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

कायलाना तखतसागर की पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी मंदिर आश्रम से रविवार सुबह भगवान शिव के पावन मास सावन के सुअवसर पर कांवड़ यात्रा निकाली गई। आश्रम परिसर में महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज के कर कमलों में कांवड़ियों ने बिजोलाई तालाब से जल भरा और उसके बाद कांवड़ यात्रा पर निकले।
चांदणा भाकर देवी रोड़ स्थित गुबेश्वर महादेव मंदिर परिवार के सैकड़ों पुरूष कांवड़ यात्रा में आस्था और उल्लास के साथ शामिल हुए। इसके अलावा यात्रा में बड़ी संख्या में ढोल बाजे, डमरू और डीजे के साथ भाग लिया। सुबह 10 बजे बिजोलाई बालाजी आश्रम से निकली यह यात्रा कायापलट बालाजी, पर्बतेश्वर महादेव मंदिर, कायलाना झील से होते हुए कायलाना चौराहे पहुंची जहां पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा प्रमुख ओमप्रकाश लखारा ने बताया कि गुबेश्वर महादेव मंदिर के बैनर तले पिछले 4 साल से सावन मास में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस साल यह यात्रा बिजोलाई आश्रम से रवाना होते हुए चांदणा भाकर स्थित शिव शक्ति देवी मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor