Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के स्वर

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

श्रावण के तीसरे सोमवार पर सूर्यनगरी में जमकर बारिश हुई। ऐसा लग रहा था मानो आज इंद्रदेव भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है। बारिश के बीच शिवालयों में दिनभर जलाभिषेक, रूद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक के कार्यक्रम चलते रहे। श्रावण के सोमवार के चलते शिव मंदिरों में आज काफी भीड़ रही। सुबह से ही रूद्रीपाठ और विभिन्न तरहों से अभिषेक का क्रम शुरू हो गया। शिवजी के जलाभिषेक के साथ उन्हें बिल्व पत्र, फल, सहित अन्य चीजें अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में भोलेनाथ की मनमोहक झांकियां सजाई गई। भक्तगणों ने शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें नजर आई। शहर के प्रमुख शिवालयों में केसर, चंदन, बिल्वपत्र, दूध व जल धाराओं से अभिषेक किए गए। महा रूद्राभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान किए गए। कुंवारी कन्याओं, सुहागिन महिलाओं व युवाओं के साथ बच्चों ने भी व्रत रखा। सावन का सोमवार होने के कारण सभी शिव मन्दिरों को विशेष रूप से सजाया गया। यहां दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor