Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:30 am

Thursday, July 9, 2026, 7:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर अपना स्थापना दिवस 11 अगस्त को मनायेगा

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जैसलमेर पुष्करणा समाज समिति रजिस्ट्रर्ड ने निर्णय लिया कि अपना वार्षिक उत्सव एवं श्रावण उत्सव आगामी रविवार 11 अगस्त को भुतनाथ मन्दिर प्रांगण में मनाया जायेगा । सचिव सुरेश केवलिया ने बतलाया कि समिति व समाज के अध्यक्ष डी के व्यास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारणी की सभा में यह निर्णय लिया गया , और निर्णय लिया गया कि श्रावण उत्सव के अर्न्तगत महिला ,युवाओ व बच्चो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाय व समाज के मेधावी छात्र छात्राओ एवं न्याति वट् में बुजर्गो का सम्मान किया जाय जिसमें विभिन्न पुरस्कार के साथ साथ चार स्वर्ण पदक , चार रजत पदक वितरित किये जोयेगें । समारोह में जोधपुर सुरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी मुख्य अतिथि होगें तो वही समाज सेवी पुष्करणा वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश जोशी विशिष्ट अतिथि होगें । कार्यकारणी सभा में श्याम सुन्दर बिस्सा,चन्द्रशेखरव्यास,राम कुमार आचार्य , सत्यदेव व्यास सुरेन्द्र थानवी सुरेश व्यास के साथ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मधु व्यास उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor