Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:29 am

Thursday, July 9, 2026, 7:29 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर मण्डल के केरला-पाली मारवाड यार्ड एवं बिलाडा-पीपाड रोड के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण व लिंक रैक की अनुउपलब्धता के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04879, बाडमेर-मुनाबाव स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04880, मुनाबाव- बाडमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04881, बाडमेर-मुनाबाव स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04882, मुनाबाव- बाडमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04844, बाडमेर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 04.08.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी -भीलडी-पाटन-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 16312, कोचुवेली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 04.08.24 को काचुवेली से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मारवाड जं-अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड होकर संचालित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor