Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द व मार्ग परिवर्तित रहेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर मण्डल के केरला-पाली मारवाड यार्ड के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द व मार्ग परिवर्तित रहेगीः-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09695/96, मारवाड़ जं-खामली घाट -मारवाड जं रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19224, जम्मू तवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेड़ता रोड-फलेरा-अजमेर होकर संचालित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor