मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान
सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)
बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालों राजस्थान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत बुधवार को पंचायत समिति पीपाड़ शहर व बिलाड़ा शहर के दोनों में ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत खारिया मिठापुर के विद्यालय में व ग्राम पंचायत खेजड़ला में प्रातः 10 बजे तथा ग्राम पंचायत रियां में प्रातः 11 बजे पौधारोपण कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल गर्ग के सानिध्य में आयोजित होगा। जिसको लेकर कई जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी तथा शिक्षकगणों ने मंगलवार को दिनभर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने में जुटे रहे। इस दौरान विधायक अर्जुनलाल गर्ग कई जन समस्याओं की सुनवाई भी करेंगे।




