Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

Sunday, August 23, 2026, 8:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे के राजस्व गांव महादेव नगर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बढियारों की ढाणी में शिक्षकों ने पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर जाट ने कहा कि पौधें लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाकर उनकी सार संभाल करके पर्यावरण संरक्षण को बनाए रख सकते है। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने करीब एक दर्जन विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्मवीर चौधरी, प्रिया जोशी, लखन मीणा, भरत सिंह, विकास वैष्णव, सिंबू दयाल मीणा सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor