Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

 ‘जांगिड सखी सावन महोत्सव’ 11 अगस्त को, बैनर का विमोचन किया

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्रावण मास के पावन अवसर पर बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त, रविवार को ‘जांगिड सखी सावन महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड ने बताया कि आज श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतिस्वरुप धनेरवा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपीकिशन जांगिड, सहसचिव हुकमाराम झिलोया, संगठन मंत्री रामदयाल जादम, प्रचार मंत्री मिश्रीलाल कुलरिया एवं मातृशक्ति विनती भाकरेचा, सुनीता शर्मा, आशा शर्मा, स्नेहलता जादम की मेजबानी में आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक आयोजित महोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक फूलमण्डली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और देव प्रतिमाओं के मनोरम श्रृंगार के साथ ही राधाकृष्ण की झूले के साथ विशेष झांकी सजाई जाएगी। इस दौरान संकीर्त्तन में सावन से ओतप्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor