शिव वर्मा. जोधपुर
शहर में हर घर तिरंगा उत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हुई। शुक्रवार को सुबह भूतनाथ महादेव मंदिर में बुजुर्ग, युवा, बच्चे व महिलाओं ने मिलकर हर घर तिरंगा उत्सव की शुरुआत की। आनंद जोशी ने बताया कि इसी कड़ी में 11 अगस्त को सुबह 7:30 बजे भूतनाथ महादेव मंदिर गार्डन में तिरंगा उत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। जोशी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9:30 बजे रूपर रजत टाउनशिप द्वितीय भादू मार्केट के सामने सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।



