Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मकान ढहने से हुई मौत से पीड़ित परिवार को मिलकर बंधाया ढाढ़स ,प्रभारी मंत्री पर लगाया आरोप

आनंद एम. वासु. जैसलमेर

जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने आज मोहनगढ़ कस्बे के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से जानकारी ली,
लगातार बारिश के कारण मोहनगढ़ में सोमवार को अति वृष्टि से एक घर ढ़ह गया जिससे दबने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी तंवर ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया धैर्य रखने के साथ मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की , तंवर ने प्रभावित परिवार के सदस्यों से विस्तृत जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन से शीध्र सहायता दिलवाने की बात कही तत्पश्चात तंवर ने मोहनगढ़ कस्बे के राम पुरा बस्ती में जल भराव की समस्या से परेशान लगभग 50 घरों की तरफ जा कर पीड़ितों से वार्ता की वार्ता के पश्चात उप खण्ड अधिकारी जैसलमेर से फोन पर वार्ता कर पानी की शीध्र निकासी के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा और मांग की कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र से पानी निकला जाएं अन्यथा ओर अधिक वर्षा होने पर ये मकान ध्वस्त हो सकते हैं । जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री पर संवेदनहीन होने क आरोप लगाया तंवर ने कहा कि जब प्रभारी मंत्री जैसलमेर थे और मोहनगढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु इस प्राकृतिक आपदा से हुई तो सरकार के मंत्री की जिम्मेदारी है कि वो संवेदनशील हो कर पीड़ित परिवार की शुध लेते उनके संकट में ढ़ाढस बांधने आते उनके दर्द को बांटते । जिला अध्यक्ष के साथ महासचिव रुपचंद सोनी मोहनगढ़ मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार खत्री उपस्थित रहे।

अतिवृष्टि और बारिश से बने हालात को लेकर जिला कलेक्टर से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष तंवर

जिला कलेक्टर से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने जैसलमेर जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में बिगड़ी व्यवस्था और संकट के समाधान के लिए वार्ता कर जनता की समस्या के समाधान के लिए जनता की मांग रखी ।मोहनगढ़, सम , रामदेवरा सहित जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव से होने वाले खतरे से बने वर्तमान हालात और उन खतरों से राहत के लिए शीध्र राहत कार्य शुरू कर पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग, पी डब्लू डी, पंचायत राज और राजस्व के अधिकारीयों की टीम के माध्यम से तुरन्त प्रभाव से कार्य प्रारम्भ करवाया जाएं ।
शहर के सोनार दुर्ग में गैर आबाद घरों, बन्द पड़े घरो और भवनों के संरक्षित करने के लिए किले के निवासीयों की समस्या के व्यवहारिक समाधान की आवश्यकता है इस समय दुर्ग निवासी समस्त परिवार खतरे और खौफ के साए में जी रहे हैं पुरातत्व विभाग और नगर परिषद् को त्वरित कार्रवाई करते हुए किले पर सर्वे कर ऐसे जोखिम वाले भवनों को चिन्हित कर संरक्षित एवं सुरक्षित करें ताकि दुर्ग पर निवास करने वाले परिवार अपने आप को सुरक्षित महसूस करें उन पर हर वक्त खतरा बना रहता है जिससे स्थित बड़ी विकट हो गई है किले पर निवास करने वाले इस समय खौफ और भय में है की कहीं कोई अनहोनी नहीं हो जाएं प्रशासन शीध्र कार्यवाही करवाएं मोहनगढ़ के पीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत करवाते हुए तंवर ने बताया की इस समय 50 से अधिक घर परिवार पानी से घीरे है उनकी स्थिति बहुत विचित्र हो गई है उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए ताकि वह सुरक्षित महसूस करें

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor