Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

घर-घर लहराएगा तिरंगा…रैली निकाल तिरंगा फहराने का लिया संकल्प

जिला कलेक्टर और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को किया रवाना

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

जिला प्रशासन व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में घर-घर तिरंगा कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को प्रातः पवित्र गड़ीसर सरोवर से हर घर तिरंगा रैली का शानदार आयोजन हुआ । तिरंगा रैली को जिला कलेक्टर प्रताप सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुनीराम बगड़िया, उपखंड अधिकारी पवन कुमार, 191 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुकेश जारोलिया, आयुक्त नगर परिषद लाजपाल सिंह सोढा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

इन्होंने की अगवानी

इस भव्य तिरंगा रैली को अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए जैसलमेर विधायक भाटी, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अगवानी की एवं सभी संभागियो का हौसला अफजाई किया। इस तिरंगा रैली में समाजसेवी चंद्र प्रकाश शारदा , कंवराज सिंह चौहान, सवाई सिंह गोगली, सुशील व्यास सहित उपनिदेशक महिला बाल विकास महेश कुमार गुप्ता, खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह तंवर ,जिला स्तरीय अधिकारी ,191 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान ,पुलिस सुरक्षा कर्मी, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं सहित अन्य संभागीय शामिल थे ।

जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ

तिरंगा रैली का समापन हनुमान चौराहा पर हुआ। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने सभी संभागों को हर घर तिरंगा लहराने की शपथ दिलाई। जैसलमेर विधायक भाटी व जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ ही एयरफोर्स के जांबाज एवं अन्य संभागों का परिचय प्राप्त किया वह रैली में भाग लेने पर बधाई दी।

देशभक्ति से गुंजायमान हुआ तिरंगा रैली मार्ग

सीमा सुरक्षा बल के साथ ही अन्य संभागियो ने हाथों में तिरंगा लिए हुए पूरे मार्ग को देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान सा कर दिया एवं पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत सा बना दिया ।

राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

रैली के दौरान जैसलमेर विधायक भाटी व जिला कलेक्टर ने सभी संभागीयो को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया एवं इसको उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।

रैली में वाहनों पर सवार थे बांके जवान व संभागी

तिरंगा रैली वाहन रैली में सीमा सुरक्षा बल के बांके जवान मोटर बाइक पर तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ भाग लिया वहीं वाहनों पर बैठकर अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए सभी संभाग्यों ने इस रैली के चार चांद लगा दिए। राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत यह रैली गड़ीसर चौराहा से रवाना होकर नगर परिषद ,नीरज बस स्टैंड चौराहा होती हुई हनुमान चौराहा पहुंची। रैली का समापन भारत माता की जय घोष के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor