Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पैर फिसलने से किशोर कायलाना में डूबा, अस्पताल में मौत

शिव वर्मा. जोधपुर

एक किशोर की कायलाना में डूबने के बाद उसे निकाल तो लिया गया मगर उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह 9 बजे सूचना मिली कि कायलाना पर शिकारगढ़ से पहाड़ों पर ट्रेकिंग करने आए 4 बच्चों में से किसी एक 17 वर्षीय किशोर दरबार की बैठक के पास कायलाना झील में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया है। सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से दाऊलाल मालवीय के नेतृत्व में भरत मालवीय, कमलेश सैन, भरत चौधरी, इंद्र मीणा ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कर तुरंत प्रभाव से अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor