Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:37 am

Thursday, July 9, 2026, 11:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, एक नाबालिग को लिया संरक्षण में

2 बोलेरो कैम्पर, 1 अल्टो कार, 1 रॉयल इनफिल्ड बुलेट, 1 राईडर स्पोर्ट्स बाइक एवं 1 स्पलेण्ड प्लस बाइक कुल 6 वाहन किए गए बरामद

अभिषेक सैन. जोधपुर

वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार कर एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों से 2 बोलेरो कैम्पर, 1 अल्टो कार, 1 रॉयल इनफिल्ड बुलेट, 1 राईडर स्पोर्ट्स बाइक एवं 1 स्पलेण्ड प्लस बाइक सहित कुल 6 वाहन बरामद किए गए हैं। 2 अगस्त को प्रार्थी बीरबलराम विश्नोई पुत्र सत्यनारायण विश्नोई निवासी मानपुरा बाला पुलिस थाना बिलाड़ा ने जीआरपी थाना जोधपुर पर रिपोर्ट पेश की कि 31 जुलाई को 22.50 पर रेलवे स्टेशन पर मैं अपने भाई को ट्रेन में बिठाने के लिए आया था। मेरा भाई कोयंबटूर जा रहा था। मैंने मेरी गाडी रेलवे स्टेशन के सेकण्ड गेट पर खडी कर भाई को ट्रेन में बैठाने प्लेटफार्म नं 5 पर चला गया। मेरे भाई को ट्रेन में बैठाकर वापस आया तो मेरी बोलेरो कैंपर गाड़ी मुझे नही मिली, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। मैने काफी इधर उधर तलाश किया मगर मुझे मेरी गाड़ी नही मिली। मेरी गाड़ी बोलेरो केम्पर RJ19 GE 7879 है जो मेरे बहनोई के नाम से है। जिस पर प्रकरण सं. 74/2024 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के मध्यनजर वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभिजीत सिंह पुलिस अधीक्षक जोधपुर द्वारा पुष्पेन्द्र सिंह वृताधिकारी जीआरपी वृत जोधपुर के निर्देशन में भवंरराम थानाधिकारी के नेतृत्व में गजेसिंह हैड कानि, दीपेन्द्र पाल सिंह हैड कानि, साईबर सैल, रिडमल सिंह कानि मानाराम कानि व राजूराम कानि जीआरपी थाना जोधपुर की विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा रेलवे स्टेशन जोधपुर, अभय कमाण्ड सेन्टर जोधपुर से जोधपुर शहर के सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला गया व घटनास्थल से अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। जोधपुर एवं आसपास के पुलिस थानों से पूर्व में वाहन चोरी के अपराधों में गिरफ्तार मुल्जिमानों का रिकॉर्ड प्राप्त किया जाकर वाहन चोरों की वर्तमान गतिविधियों तथा उनकी उपस्थिति का पता लगाया गया। अपराधियाें द्वारा वारदात करने बाद पुलिस से बचने के लिये वाहनों को अलग अलग जगहों पर अपनी निगरानी में छिपा कर, ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर छुप जाते हैं, जिसको विशेष टीम द्वारा विभिन्न तकनीकी पहलुओं, सीसीटीवी फुटेज एवं आसूचना के आधार पर उक्त चोरी के घटना को अंजाम देने वाली गैंग के सभी 3 अभियुक्तो को अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया गया एवं 1 नाबालिग को सरंक्षण में लिया गया। उक्त गिरोह के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन, बाजार, मैरिज गार्डन एवं होटल के बाहर खड़े चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की रैकी की जाती है तथा मौका पाकर गैंग के सदस्यों द्वारा मास्टर चाबी से गाड़ी को स्टार्ट कर वाहन चोरी कर लिया जाता है। चोरी गए वाहन को अपने शौक मौज के लिये सस्ते दामों में बेच दिया जाता है।

गिरफ्तार आरोपी एवं आपराधिक स्थिति 

(1) जुबेर उर्फ जेके उम्र 21 पुत्र खुर्शीद मोहम्मद  जाति कुरैशी मुसलमान निवासी हरिजनों की बस्ती के आगे, इन्द्रा कॉलोनी, बिलाड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण  के विरूद्ध 13 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमे अधिकतर वाहन चोरी के प्रकरण हैं।

(2) कर्णसिंह उर्फ रोहित उम्र 21 साल पुत्र स्व. प्रेमसिंह जाति रावणा राजपूत निवासी दादावाड़ी के पीछे, तहसील के सामने सुभाष कॉलोनी बिलाड़ा।

(3) गौरव वैष्णव उम्र 19 साल पुत्र शंकरदास वैष्णव जाति वैष्णव निवासी रामकुटिया, नयापुरा, मथानिया, पुलिस थाना मथानिया। इसके विरुद्ध एक प्रकरण दर्ज है। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों से 2 बोलेरो कैम्पर, 1 अल्टो कार, 1 रॉयल इनफिल्ड बुलेट, 1 राईडर स्पोर्ट्स बाइक एवं 1 स्पलेण्ड प्लस बाइक सहित कुल 6 वाहन बरामद किए गए हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor