मारवाड़ सोशल मीडिया सहयोग संस्थान एवं भूतनाथ महादेव मित्र मंडली के तत्वावधान में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजन को राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया । ज्ञात रहे कि इस टीम द्वारा वर्ष 2006 से अनवरत राष्ट्रीय उत्सव मनाया जाता है एवं आमजन को राष्ट्रीयता का संदेश देने हेतु प्रतिवर्ष गली-गली, मौहल्लो-मौहल्लो में अलग-अलग स्थानों पर जाकर तिरंगा रैली व राष्ट्रीय उत्सव मनाया जाता है ।
संस्थान के प्रवक्ता सुनील पुरोहित ‘‘ढबसा‘‘ ने बताया कि तिरंगे पर सबका अधिकार है ओर इसकी शुरूआत शहर निवासी नवल जोशी जो कि दोनो पैरों से चलने में असमर्थ है, विशिष्ट योग्यजन ने अपने दृढ संकल्प से की। ये तिरंगा यात्रा वर्ष 2006 से आज दिन तक निरन्तर जारी है। भूतनाथ मंडली के वरिष्ठतम सदस्य गोविन्द किशन बोहरा ने राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान लहराया। इस अवसर पर सभी बुजुर्गो के साथ युवा, महिला एवं बच्चों ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर बंशीधर जोशी ने कहा कि देश 78 वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है और हमारी उम्र भी अब इसके पार हो चुकी है। प्रो. दास नारायण पुरोहित ने भावुक होते कहा कि अब देश की जिम्मेदारी समस्त युवाओं के कंधे पर है। इस कारण हम सभी को मिलकर राष्ट्रीय चिंतन करना चाहिए । देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सैनिकों पर नहीं बल्कि आम भारतीय के हाथ में भी है। रविवार को सुबह सुबह भूतनाथ के सीनियर सिटीजन गोपीकिशन बोहरा, गोविन्द किशन बोहरा, बंशीधर जोशी ‘‘लैलजी‘‘, प्रो. जहूर खां मेहर, नरेन्द्र सिंह, प्रो. दास नारायण पुरोहित, गोविन्द किशन व्यास, ब्रहमदत्त बोडा, आनन्द सी पुरोहित, चंचल व्यास, भागीरथ वैष्णव, मनीश सोलंकी, विपिन रागवानी, आनन्द पुरोहित, सोमदत्त रामदेव, आनन्द जोशी, श्रीमती चन्द्रकला मेहता श्रीमती रश्मि रामदेव, श्रीमती संतोष पुरोहित, भानू पुरोहित, सुनील मेहता, अरुणा राजेन्द्र मेहता, ध्रुव पुरोहित राजस्थान उच्च न्यायालय से सहायक रजिस्ट्रार से सेवा निवृत भीमसिंह राजपुरोहित, खम्मुराम विश्नोई के अलावा सेवार्थ टीम व भूतनाथ महादेव के भक्तगण के साथ राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद रहे । मारवाड़ सोशियल मीडिया सहयोग संस्थान टीम द्वारा इस 15 अगस्त 2024 का राष्ट्रीय उत्वस रूप रजन टाउनशिप द्वितीय फेज की सोसाइटी के नेतृत्व में प्रातः साढ़े नौ बजे टाउनशिप के रहवासियो के साथ मिलकर मनाया जाएगा।
Author: Dilip Purohit
Group Editor
Post Views: 1




