Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:30 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:31 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सावन सोम अति सुखदाई, शिव भक्तों ने महिमा गाई…शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय

रामजी व्यास. जोधपुर

सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शहर के शिवालयों में ओम नम: शिवाय गूंज उठा। इसके साथ ही सावन के महीने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ने लगे। जागनाथ महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की आराधना की। मंत्रोच्चार के साथ भक्त आराधना में लीन रहे।

इसी तरह शहर के रामेश्वर नाथ, अचलनाथ, भूतनाथ, सिद्धनाथ और विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। भक्तों ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया। भोलेनाथ को बिल्व पत्र, आक, धतूरा, भांग और पुष्प चढ़ाए गए। भजन-कीर्तन दिन भर चलते रहे। युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भोलेनाथ के दर्शन किए। मंडलनाथ और डूंगरिया महादेव मंदिर में भी भक्तों की रेलमपेल रही।

इन दिनों मौसम भीगा भीगा है और आसमान में बादलों की उपस्थिति है। ऐसे ही सुहाने मौसम में शिवालयों में रोनक छाई हुई है। शहरवासी शिवालयों में उमड़ रहे हैं। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही जगह-जगह शिव मंदिरों में लोग उमड़ रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor