तीन दिन लगे 501 पौधें लगाने की तैयारी में, युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने भाटी
सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)
वर्तमान में युवा पीढ़ी एक और महंगे महंगे शौक रखते हुए अपने जन्मदिन पर महंगे महंगे होटलों में मनाकर फिजूल खर्ची करते है वहीं दूसरी ओर एक घोड़ावट निवासी युवक राजेंद्रसिंह भाटी ने सार्वजनिक शमशान घाट में 501 पौधे लगाकर सार संभाल का जिम्मा लेते हुए दुसरें युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने।
राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. पृथ्वीसिंह भाटी ने रविवार को 35 वें जन्मदिन पर 11-08-24 के उपलक्ष्य में घोड़ावट शमशान भूमी पर 501 पोधारौपण किए। राजेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि सार्वजनिक शमशान की 36 बीघा जमीन में से 10 बीघा जमीन पर पिछले तीन दिनों से ट्रैक्टर से गड्ढे बनाकर 15 आदमियों की टीम बनाकर पौधारोपण का कार्य रविवार को पूर्ण किया गया तथा आगे भी गर्मी के दौरान पौधौं को पानी के टैंकर से पानी पिलाया जाएगा। जिसमें छायादार नीम, श्रेष, गुलमोर, पीपल, बरगद, अर्जुन छाल, खेजड़ी, खारी बादाम, मिठी बादाम आदि और फुलों में कनेर, चंपा आदि भी लगाए गए। इस दौरान ये रहे उपस्थित : वीरेंद्रसिंह भाटी, फतेहसिंह भाटी, अर्जुनसिंह भाटी, राजेंद्र सिंह, नरपत सिंह, भींवसिंह भाटी बोरुंदा, शक्तिसिंह, नहारसिंह, जेठूसिंह, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, पुष्पेन्द्रसिंह, राजेंद्रसिंह, देवीसिंह, चंद्रदीप सिंह, सबीर, सेथिरराम देवसी, रामचरण देवासी, बुधसिंह राजपुरोहित, गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, मुकेश वैष्णव, दुर्गादान चारण, जॉनी, बूटाराम सरगरा, सियाराम सरगरा, रतनसिंह व रूपसिंह भाटी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी पोधौं का आजीवन सार संभाल का जिम्मा उठाया। 10 बीघा जमीन के चारों तरफ़ पक्की तारबंदी करवा के 501 पौधें लगवाए गए।





