Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:27 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:27 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

फलोदी में केंद्रीय मंत्री शेखावत का जोरदार स्वागत

जय श्री लटियाल मां के दरबार में लगाई धोक, श्री भूतनाथ महादेव मन्दिर में किया जलाभिषेक

शिव वर्मा. जोधपुर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नया पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार फलोदी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

शेखावत ने रात्रि विश्राम फलोदी में किया। आईजीएनपी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय मंत्री सबसे पहले जय श्री लटियाल मां के दरबार में पहुंचे और धोक लगाकर देश में खुशहाली की कामना की। मन्दिर में मां की पूजा के बाद बोहरो की बगेची स्थित श्री भूतनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। वर्षों पुराने मन्दिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी लगाया। क्षेत्र के विधायक पब्बाराम विश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे। शेखावत का पार्षद चतुर्भुज सैनी के निवास सहित अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

पांच घंटे की जनसुनवाई

शेखावत ने सुबह नौ बजे से फलोदी पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई करते हुए जनता जनार्दन के अभाव अभियोग सुने। बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय मंत्री से मिले और समस्या बताई ज्ञापन दिए। शेखावत ने वहां उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद शेखावत फलोदी पंचायत समिति की मेज़बानी में आयोजित हर घर तिंरगा रैली में शामिल हुए। क्षेत्र के विधायक पब्बाराम विश्नोई भी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor