Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:43 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:43 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तिरंगा रैली निकाली

शिव वर्मा. जोधपुर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केरू में प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा रैली निकालकर आमजन में तिरंगे के प्रति प्रेम सम्मान व देशभक्ति को जागृत करने का प्रयास किया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान भागवत चौहान के नेतृत्व में लोकेंद्र सिंह, जितेंद्रसिंह, अरविंद माथुर, महेश चंद्र गुप्ता, कुमोदिनी, निशा पुरोहित, हंसा, रेणु पुरोहित, किरण दवे, हेमंत, अनीता आर्य आदि का रैली आयोजन में सक्रिय योगदान रहा । विद्यार्थियों ने मुख्य मार्ग से होते हुए गांव में हाथ में तिरंगा लिए हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के नारे की गूंज से देश प्रेम की भावना को जागरूक करने का प्रयास किया प्रातः 9:00 बजे शाला के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति शपथ का आयोजन कर नशा मुक्ति रैली भी गांव के रहवासी इलाकों से निकाली गई। युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने और उनके दुष्प्रभावों के बारे में संस्था प्रधान भागवत चौहान और जितेंद्र सिंह भाटी के द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor