Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:42 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सावण आयो नंदलाल…पर मचा धमाल

जांगिड़ सखी सावन महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्रावण मास में भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी को झूला झूलाया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है और श्रावण महोत्सव मनाते हुए इस मास में झूला झूलते है साथ ही भक्ति गीतों के माध्यम से श्रीकृष्ण तक अपनी मनोकामना पहुंचाते है। जिसके चलते बाईजी का स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘जांगिड़ सखी सावन महोत्सव’ श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, श्री पंचायत व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों, मातृशक्ति एवं समाज बंधुओं की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी ऊषागिरी, मिश्रीलाल कुलरिया, माणकलाल अठवासियां, मीरा झाला, सावित्री बरड़वा, अंजु जांगिड़, मंजू डागा, मीना परिहार व प्रियंका बोराणा ने सावन से ओतप्रोत सावण आयो आयो नंदलाल…., कन्हैया हिंडो घाल्यो रे हरिया बाग में…. आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिन पर मंदिर श्यामा गोस्वामी, संतोष राठी, हरिदासी व महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ जमकर नृत्य किया और सभी ने झूले में विराजित राधाकृष्ण को झूला झूलाया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी की महिला सदस्य विनती भाकरेचा, आशा शर्मा, सुनिता शर्मा, स्नेहलता जादम, पूजा मांकड, कविता शर्मा, प्रेमलता दम्मीदवाल द्वारा मंदिर को विशेष सजावट व आकर्षक फूलमण्डली से सजाया गया एवं भगवान विश्वकर्मा और सभी देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर कमेटी के सहसचिव हुकमाराम झिलोया द्वारा निर्मित झूले में राधाकृष्ण विराजित झांकी सजाई गई। सभी आगंतुकों का मातृशक्ति ने तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर मुख्य पीठ में सरकारी विभाग की तरफ से पैरवी करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत समाज के अधिवक्ता पुखराज जांगिड़, विनय बाघमार, दीपक सुथार, निमेष सुथार तथा राधेश्याम मांकड व हरीश जांगिड़ को मुख्य पीठ मे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की तरफ से पैरवी हेतु मनोनित किए जाने पर मंदिर कमेटी द्वारा साफा व मोतियों की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतिस्वरुप धनेरवा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढल, सहसचिव सुरेश कुलरिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भाकरेचा, मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशनलाल गुगरिया, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश जायलवाल, कोषाध्यक्ष गोपी किशन जांगिड, सहसचिव हुकमाराम झिलोया, सांस्कृतिक मंत्री पंकज जायलवाल, प्रचार मंत्री मिश्रीलाल कुलरिया व चेतनप्रकाश बरड़वा, संगठन मंत्री रामदयाल जादम व कालुराम बरड़वा सहित भींयाराम सलूण, एडवोकेट भारतभूषण शर्मा, डीपी शर्मा, उत्तम कुलरिया, गुलाब प्रसाद बरड़वा, मंदिर कमेटी महिला सदस्य डॉ. मोनिका आर. करल, मिनाक्षी चैनी, आशा पिड़ियारिया, प्रेम बामणिया, विजया चोयल, रिचा शर्मा, शकुंतला जांगिड़ सहित मातृशक्ति, समाजबंधु व अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor