Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 4:09 am

Friday, July 10, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आरएसएस केशव नगर प्रौढ़ शाखा का वन भ्रमण सम्पन्न

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अरोड़ा प्रौढ़ शाखा केशव नगर शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम कायलाना झील के पास रेडार रोड स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी मंदिर में सम्पन्न हुआ। अरोड़ा प्रौढ़ शाखा केशव नगर के स्वयं सेवक नगर भ्रमण करते हुए बिजोलाई आश्रम पहुंचे और यहां पर ध्वज पूजन किया।

अरोड़ा प्रौढ़ शाखा केशव नगर के संघचालक नरेन्द्र शर्मा, कार्यवाहा विक्रमसिंह सांखला और मुख्य शिक्षक त्रिलोकसिंह ने इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधन दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने अपने समर्पण भाव को दिखाते हुए यथाशक्ति यथाभक्ति के अनुसार भगवा ध्वज को गुरू मानते हुए गुरू दक्षिणा किया। साथ ही स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज पूजन किया।

कार्यक्रम में अरोड़ा प्रौढ़ शाखा केशव नगर के संघ चालक नरेन्द्र शर्मा ने भगवा ध्वज पूजन और गुरू दक्षिणा के बारे में प्रकाश डालते हुए संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार के सोच को लेकर बताया कि भगवा ध्वज को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरू इसलिए माना गया क्योंकि भगवा रंग रंग यथार्थ सच्चाई का प्रतीक है। उन्होनें कहा कि केशरिया रंग ऋषि मुनियों, संत महात्माओं का प्रतीक है। इस अवसर पर कार्यवाहा विक्रमसिंह सांखला और मुख्य शिक्षक त्रिलोकसिंह चौहान ने भी अपने विचार रखें। प्रारम्भ में अरोड़ा प्रौढ़ शाखा केशव नगर के स्वयं सेवकों ने बिजोलाई आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात भगवा ध्वज का पूजन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor