Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हर घर तिरंगा अभियान में झलका उल्लास

शिव वर्मा. जोधपुर

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में एमएल गर्ग, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र व सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान के 1735 अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिकों व प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अभियान को एमए जॉए़, उप महानिरीक्षक, (प्रधान स्टाफ अधिकारी) सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान व  देवेन्द्र सिंह़, कमांण्डेन्ट, (मुख्य अनुदेशक), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर, द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अभियान का मुख्य आकर्षण का केन्द्र ऊंट दस्ता रहा।
इस उपलक्ष्य पर एमए जॉए, उप महानिरीक्षक महोदय ने बताया कि पिछले कई वर्षाे से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल इस अभियान से जुडकर देश की जनता के साथ मिल कर इस पर्व को मना रही है। उन्होंने यह भी वताया हमारा राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है व हमें अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेवारीयो सेे भी अवगत करवाता है। यह अभियान सीमा सुरक्षा बल के नये प्रशिक्षणाथिओं के लिये भी प्रेरणा का स्त्रोत है जो आगे चल कर देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor