राखी पुरोहित. जोधपुर
जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर के मेधावी छात्र- छात्राओं को सावन उत्सव में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि देश में आज कल कई प्रकार के नशे हो गये हैं। जिनसे बचने के लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर विशेष घ्यान दें जिससे बच्चा नशे से दूर रहे क्यों कि एक नशा मुक्त समाज सदैव प्रगति करता है ।
संयोजक राम कुमार आचार्य की देखरेख में आयोजित समारोह में 60 होनहार बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये पुरस्कार प्रदान किये गये, जिसमें चार रजत पदक निधि बोहरा, ईशान्त व्यास, प्राची थानवी व आस्था व्यास को प्रदान किये गये। वहीं स्वर्ण पदक पारुल जोशी, दक्षा पुरोहित, दामिनी श्रीपत एवं डाॅ कैलाश केवलिया को प्रदान किये गये । इस अवसर पर मां उष्ट्रवाहिनी मन्दिर के सर्वांगीण विकास में योगदान के पुष्करणा वेलफेयर एसोसियेशन सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश जोशी एवं किशन गोपाल जोशी को समाज के गणमान्य जन ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर आयोजित सावन उत्सव में समाज के कई महिला पुरुष एवं बच्चो के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल चैयर्स वरिष्ठ वर्ग में पूजा पुरोहित एवं जूनियर में हर्यांश जोशी प्रथम, कैरम में नवीन आचार्य विजेता व कीर्ति व्यास उप विजेता रहे। बच्चों की चम्मच रेस जूनियर में कामाक्षी पुरोहित प्रथम व शिवांश गोपा द्वितिय, सब जूनियर में राघिका रामदेव प्रथम व भंवाशी पुरोहित द्वितीय रही । बच्चों में हस्तलिपि में सुधार हो इसलिये श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में लेखनी करना था । इस प्रतियोगिता में बहनें देवांशी व कामाक्षी पुरोहित विजयी रही । सावन उत्सव में अंताक्षरी के साथ शादी शुदा पुरुषों के लिये लक्ष्य साधो प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा जिसमें एक चित्र पर आंख पर पट्टी बांध कर बिन्दीया लगाना था। इस प्रतियोगित में दिनेश व्यास ने बाजी मारी । उपरोक्त सभी प्रतियोगिता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मधु व्यास की देख रेख में सम्पन्न हुवी । इस कार्यक्रम में गत वर्ष के भामाशाहो का भी अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में आराघ्येय प्रभुलक्ष्मीनाथजी मां उष्ट्रवाहिनी के पूजन व दीप प्रज्वलित किया । मंचासीन अतिथी को जैसलमेरी पगडी व श्री अंग वस्त्र से स्वागत किया । इस अवसर समाज के कई गणमान्य रविन्द्र श्रीपत, श्याम सुन्दर बिस्सा, अनिल गोपा, चन्द्रशेखर व्यास, सत्यदेव व्यास , नरेन्द्र बट्टू, सुरेश व्यास, सुरेन्द्र थानवी, अशोक व्यास, शान्ति प्रसाद गोपा, निरन्जन व्यास, अनिल केवलिया, वैष्णव मण्डली की अध्यक्ष सुषमा थानवी , रिलायन्स के सीनियर जनरल मेनेजर शेखर बिस्सा, नरेन्द्र हर्ष, कमल केवलिया, ओम पुरोहित, भाजपा के सुनील व्यास, कमलेश श्रीपत, महेन्द्र मेधवाल के साथ समाज के कई सपरिवार उपस्थित थे। समारोह के अध्यक्ष डीके व्यास ने सभी आगन्तुकों, रजत पदक एवं स्वर्ण पदक के प्रायोजक के साथ साथ भूतनाथ मन्दिर के पदाधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया किया । कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश केवलिया ने किया । अन्त में प्रभुलक्ष्मीनाथजी की महाप्रसादी का आयोजन हुवा ।











