Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जिला परिषद में सीईओ ने फहराया तिरंगा, उल्लेखनीय सेवा के लिए 35 से अधिक कार्मिक सम्मानित

-वरिष्ठ सहायक राजकुमार इसरानी, नरपत राणा, मृदुला, विनिता माथुर सहित इन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मान

स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण कर विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियाें को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्य सरकार के पंचायतराज विभाग की जोधपुर जिला परिषद के सीईओ सिंह ने इस मौके जिला परिषद में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राजकुमार इसरानी को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर तकनीक स्मास्याओं के समाधान त्वरित गति से करने के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पंचायतराज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस कडी में जिला परिषद के नरपत राणा,  देवतदत्त मृदुला चौधरी, मनोज जोशी, अशोक कुमार, गुमानराम, सुजीत गहलोत, ईशराम, वोराराम, मंडोर पंचायत समिति की विनिता माथुर, चिकित्सा स्वा विभाग पीएचसी के दिनेश विनाई, निकिता, जार्ज जोली, विमलेश सिंह, सामाजिक न्याय के सुनील सुथार, कृषि विभाग के कालूराम और छोटाराम, शिक्षा विभाग के राजेद्रसिंह , श्यामा सोनी पंचायत राज से जुडे विभिन्न विभागों और पंचायत समितियों, पीएससी में कार्यरत 35 से अधिक अधिकारियों और कार्मिकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

ये अधिकारी और अतिथि थे मौजूद

पंचायत राज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने जिला परिषद में 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण डॉ. अर्चना व्यास, महिला एवं बाल विकास के डॉ. आकांक्षा बैरवा, फरसाराम ,अधिशाषी अभियंता चंपालाल परिहार सहित समस्त अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे । सकारी ग्रामीण डॉ अर्चना व्यास , महिला एवम बाल विकास के डॉ आकांक्षा बैरवा, फरसाराम ,अधिशाषी अभियंता चंपालाल परिहार सहित समस्त अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

बच्चाें को बांटे लड्डू

इस मौके जिला परिषद ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज विभाग एवम महात्मा गांधी नरेगा योजना के अधिकारियों एवम कर्मचारियों को इस पावन पर्व पर बधाई देकर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद कर नमन किया। उन्होंने स्कूल कार्यक्रम में लड्‌डू बांटे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor