Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जनसुनवाई में 72 प्रकरण दर्ज

शिव वर्मा. जोधपुर

जिला स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में जिला कलक्टर  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 72 प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा की गयी और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शिकायतों के संख्यात्मक के साथ गुणात्मक निस्तारण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार परिवाद का औसत निस्तारण समय कम करने,परिवाद निस्तारण के संतुष्टि स्तर को सुधारने सहित शिकायतों के संख्यात्मक के साथ गुणात्मक निस्तारण के लिए निर्देशित किया। अग्रवाल ने नगर निगम, जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं तहसीलदार जोधपुर को उम्मेद सागर में अतिक्रमण पर नोटिस की कार्यवाही सुनिश्चित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेडीए को नगर निगम को हस्तांतरित कॉलोनी से संबंधित पत्रावलियां निगम को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।

प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी

जिला कलक्टर ने नगर निगम दक्षिण एवं उत्तर और जोधपुर विकास प्राधिकरण को संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण, पेयजल संबंधी प्रकरणों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया। अग्रवाल ने राजस्व, पुलिस, जोधपुर विद्युत वितरण निगम, शिक्षा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी,पंचायतीराज और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित परिवादियों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश

अग्रवाल ने मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सतर्कता समिति ने की 14 प्रकरणों पर सुनवाई

जनसुनवाई के पश्चात जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 14 प्रकरणों पर सुनवाई की गई एवं 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

ये रहे उपस्थित

जनसुनवाई में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक (शहर) अतुल भंसाली, विधायक (सूरसागर) देवेन्द्र जोशी, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अतुल प्रकाश, नगर निगम (दक्षिण) आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती दीप्ति शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय)  रतनलाल योगी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (ग्रामीण) श्रीमती सीमा कविया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor