Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कुंवर पृथ्वीसिंह को किया सम्मानित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जिला परिषद जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया और जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख लीला मदेरणा व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह (आई.ए.एस.) रहे। जिनके द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के (एल. आर.पी.) कुँवर पृथ्वी सिंह को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।

 

उन्होंने हाल ही में गौमाता को बचाने, पशुधन व पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य कर एक अच्छा संदेश दिया। इनके द्वारा एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान चला कर अपने खुद के खर्चे से निशुल्क 101 पौधे का वितरण किया गया व उनकी देखरेख में लगाए गए और पर्यावरण को बचाने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान मैं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor