Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भाजपा जोधपुर शहर जिले द्वारा सदस्य अभियान के संयोजक व सहसंयोजक किए नियुक्त

शिव वर्मा. जोधपुर

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में सदस्य अभियान के तहत भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने सदस्य अभियान के जिला संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति की। संयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी नेता प्रतिपक्ष उत्तर, सहसंयोजक श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, संजय चंदीरामनी जिला उपाध्यक्ष, आदित्य गहलोत जिला मंत्री ,पंकज भाटी सूरसागर मंडल महामंत्री, हेमंत गॉड पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा को नियुक्त किया।

जिला अध्यक्ष सालेचा ने बताया है कि भाजपा के सदस्य अभियान प्रदेश भर में इक्यावन हजार बूंथों पर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है व जोधपुर शहर जिले में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है इसी श्रृंखला में संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor