Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का पाटोत्सव 26 को

1008 तुलसी दल से होगी श्रीकृष्ण नामावली अर्चना

भरत जोशी. जोधपुर 

दईजर लाछा बासनी में परमहंस संविदाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम में स्थित भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव पाटोत्सव सोमवार 26 अगस्त को वैदिक विधि विधान से मनाया जाएगा। भाद्रपद अष्टमी होने से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी उसी दिन मनाई जाएगी। रात्रि 8 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, अभिषेक के साथ 1008 तुलसी दल से श्रीकृष्ण नामावली से अर्चना भी की जाएगी। वैदिक पूजा अग्निहोत्री पंडित नवरत्न व्यास, महेश जोशी, कमलेश पणिया, संतोष व्यास, तरुण व्यास के साथ सामूहिक रूप से होगी।

संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी और संयुक्त सचिव शेखर थानवी ने बताया कि संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित नारायण गिरि महाराज की अनुज्ञा से योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का 21 वा पाटोत्सव 26 अगस्त को रात 8 बजे सामूहिक संकीर्तन और भजन के साथ शुरू होगा। रितंभरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वसिष्ठ, हेमांगी वसिष्ठ, शिवकुमार पुरोहित, नटवर व्यास, सुनील दाधीच,शरद जोशी, गुंजन पुरोहित, शैलेश व्यास, राजेश कल्ला सहित अनेक साधक भजन प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद वैदिक पूजन प्रारंभ होगा जिसमें वेद मंत्रों के साथ बाल गोपाल का दूध, दही, घृत, शहद, शर्करा, पंचामृत से अभिषेक होगा और भगवान श्रीकृष्ण के 1008 नामावली से तुलसीदल और पुष्पों से अर्चना होगी। रात ठीक 12 बजे ढोल धमाकों ओर थाली बजा कर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान को अजवायन, धनाई, पंजीरी, लड्डू, फल, मक्खन मिश्री का भोग लगाया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor